फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 घंटे बाद पाया जा सका जंगल की आग पर काबू

10 घंटे बाद पाया जा सका जंगल की आग पर काबू

Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
10 घंटे बाद पाया जा सका जंगल की आग पर काबू
बागेश्वर। कफलखेत और जौलकांडे के समीप जंगल में लगी आग को बुझाने में वन विभाग के कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। वनों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने वनों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कफलखेत गांव के ठीक पीछे चीड़ के जंगल में किसी ने आग लगा दी थी। पिरूल में तेेजी से आग फैलने से पूरा जंगल धधक गया था। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पूरे दिन जंगल धधकता रहा। लगभग 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


वनों में लगातार बढ़ रही आग लगने की घटनाओं को देखते हुए विभाग ने वन्य क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी है। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 20 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। वनों में आग लगाते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed