{"_id":"5a6f6aba4f1c1b7c268b7143","slug":"51517251258-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी दिव्यांग दंपति को 10 घंटे में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी दिव्यांग दंपति को 10 घंटे में उठाया
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आमरण अनशनकारी दिव्यांग दंपति को पुलिस ने रविवार रात उठा दिया। दंपति ने पुलिस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। सोमवार सुबह एडीएम के समझाने पर दंपति घर लौटा।
ग्राम पंचायत बिजोरीझाल में चल रहे विकास कार्यों की जांच और गांव के दो लोगों द्वारा उनके घर के समीप चालानी भूमि में बन रहे मकान के काम को रोकने की मांग को लेकर दिव्यांग दंपति रविवार सुबह 10 बजे आमरण अनशन पर बैठा था। पुलिस ने रविवार शाम ही करीब आठ बजे अनशनकारियों को अनशन से उठा दिया। दिव्यांग दंपति ने पुलिस पर उन्हें अनशन से जबरन उठाने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। दंपति का कहना है कि पुलिस ने रात में रुकने के लिए होटल का प्रबंध कराने की बात कही, लेकिन कोई इंतजाम नहीं किया। उन्होंने रात परिचित बालकृष्ण के घर बिताई। सोमवार सुबह एडीएम राहुल गोयल ने दिव्यांग गोपाल राम और उनकी पत्नी गीता से वार्ता की। उन्होंने दिव्यांगों को आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ करवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद दंपति घर लौट गया। दंपति का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा आमरण अनशन पर बैठेंगे।