{"_id":"5a5105264f1c1bd5178b547f","slug":"51515259174-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निविदाओं के स्पष्ट प्रकाशन हुए बगैर निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निविदाओं के स्पष्ट प्रकाशन हुए बगैर निर्माण का आरोप
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकपकोट (बागेश्वर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत पर पिछले दिनों जारी किए गए निविदाओं के स्पष्ट प्रकाशन हुए बगैर और निम्न श्रेणी की कार्यप्रणाली से निर्माण कार्य शुरू कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने पंचायत के ईओ को ज्ञापन सौंपकर मामले में में कार्रवाई की मांग की है।
तहसील प्रांगण में नगर पंचायत के ईओ कृपाली सिंह को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पंचायत ने बीती 22 दिसंबर को विभिन्न कार्यों के निर्माण की निविदाएं आमंत्रित की थीं। 30 दिसंबर को पंचायत के सूचना बोर्ड में धन की कमी के कारण 22 निर्माण कार्यों में से 16 निर्माण कार्यों का प्रकाशन पहले की तरह समाचार पत्रों में प्रकाशन नहीं होने की जानकारी दी गई।
निविदाएं खरीदने और जमा करने की तिथि अंकित नहीं की गई। 30 दिसंबर को ही आयोजित बोर्ड की बैठक में निविदाओं के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई, जबकि पंचायत ने निविदा की रसीद काट दी, जो कई सवाल खड़ा करता है। पंचायत के प्रक्योरमेंट कमेटी ने भी निविदा स्वीकृत कर दी।
विज्ञापन
तब बोर्ड के सदस्यों ने प्रक्योरमेंट कमेटी के इस निर्णय का विरोध भी किया था। अब बगैर बॉन्ड के ही निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं, जो न्याय संगत नहीं है। कार्यकर्ताओं ने ईओ के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में मामले की शीघ्र जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल, सभासद बलवंत कपकोटी, चामू देवली, दीपक गढ़िया, गोविंद बिष्ट, नवीन, तनुज, महेश गढ़िया, हरीश कपकोटी, प्रकाश जोशी, गोविंद फर्स्वाण आदि थे। इधर, ईओ ने कहा जो काम बगैर कार्यादेश से हो रहे होंगे, निरस्त किया जाएगा।