फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   लापता ट्रेकर को ढूंढ़ने देहरादून से एसडीआरएफ के पर्वतारोही पहुंचे

लापता ट्रेकर को ढूंढ़ने देहरादून से एसडीआरएफ के पर्वतारोही पहुंचे

Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
लापता ट्रेकर को ढूंढ़ने देहरादून से एसडीआरएफ के पर्वतारोही पहुंचे
बागेश्वर। सुंदरढुंगा ट्रेकिंग रूट से लापता छत्तीसगढ़ के युवा ट्रेकर को ढूंढ़ने के लिए देहरादून से एसडीआरएफ के पर्वतारोही जवान बागेश्वर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ के जवानों को एसपी ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जवान कपकोट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रेकिंग के लिए बागेश्वर आया 28 वर्षीय बागीश चंद्राकर एक माह पूर्व लापता हो गया था। यह युवक छह सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे सुंगरढुंगा ग्लेशियर के लिए निकला। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। कई दिनों तक बागीश का फोन नहीं आने पर परिजनों ने उसकी ढूंढ़खोज शुरू की। ट्रेकर के लापता होने की सूचना पर तहसील प्रशासन ने भी पांच सदस्यीय टीम ढूंढ़खोज को भेजी थी। जीरो प्वाइंट तक जाने के बाद भी इस टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


आखिरकार लापता युवक का पता लगाने के लिए प्रशासन ने देहरादून से एसडीआरएफ के पांच पर्वतारोहियों की टीम यहां बुलाई है। एसडीआरएफ के जवानों के यहां पहुंचने पर एसपी मुकेश कुमार ने उन्हें ट्रेक से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद पांचों जवान कपकोट के लिए रवाना हुए। यह जवान सुंदरढंगा के लिए बृहस्पतिवार की सुबह रवाना होंगे। इन जवानों के साथ दो स्थानीय गाइड भेजे जाएंगे। लापता ट्रेकर के जीजा प्रियंक पटेल और चचेरा भाई तुपेश चंद्रा जातोली में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed