{"_id":"59d281e44f1c1bbe538b575e","slug":"51506968036-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ताओं ने दी चरणबद्घ आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ताओं ने दी चरणबद्घ आंदोलन की चेतावनी
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्वराज भवन में आयोजित बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2016 में जारी शासनादेश के अनुरूप प्रोत्साहन राशि नहीं देने पर नाराजगी जताते हुए इस उपेक्षा के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का ऐलान किया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ताओं की नई कार्यकारिणी गठित की गई।
कार्यकारिणी में दीपा बिष्ट को अध्यक्ष, प्रेमा कोरंगा व हेमा परिहार को उपाध्यक्ष, कमला रेखोला को जिला मंत्री, प्रियंका राज को सहमंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक वर्ष पूर्व आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का शासनादेश जारी किया था। अभी तक उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। भारतीय मजदूर संघ के नेता रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि संघ द्वारा भोजन माता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जीवन बीमा, भविष्य निधि, पेंशन के लाभ को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग उठाई। कहा कि इन मांगों को लेकर आगामी 17 नवंबर से दिल्ली में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में बहादुर सिंह, शेखरानंद पांडे, धीरज जोशी, जानकी जोशी, सरुली देवी, विश्वभर दत्त भट्ट, हेमा गोस्वामी, निर्मला आदि थे।