फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   50 green trees cut in Sasola Forest Panchayat

Bageshwar News: ससोला वन पंचायत में 50 हरे पेड़ काटे

Wed, 10 Apr 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 10 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
50 green trees cut in Sasola Forest Panchayat
कांडा के ससोला के वन पंचायत में काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

विज्ञापन

कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के ससोला गांव की वन पंचायत में हरे पेड़ों के अवैध रूप से कटान का मामला सामने आया है। पेड़ों के कटान की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अवैध लकड़ियों के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लिया गया है।

ससोला गांव निवासी घनश्याम चंद्र कांडपाल ने धरमघर रेंज कार्यालय में शिकायती पत्र देकर वन पंचायत में अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की सप्रमाण जानकारी दी थी। ग्रामीण के अनुसार वन पंचायत में 50 से अधिक हरे पेड़ों को काटा गया है। जिन्हें पिकअप के माध्यम से परिवहन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह भी वन पंचायत में हिस्सेदार हैं और पेड़ों के अवैध कटान की बात उठाने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद धरमघर के रेंजर ने मौके पर जाकर पेड़ कटान का मुआयना किया और अधीनस्थों को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इधर, जांच के दौरान वन पंचायत सरपंच गणेश दत्त कांडपाल ने माना है कि वन पंचायत से अवैध रूप से चीड़ के पेड़ों को काटकर वाहन में ले जाया जा रहा है। पेड़ों के कटने से वन पंचायत को क्षति हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
वन पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों को काटने के मामले में अवैध परिवहन कर रहे वाहन को कब्जे में लिया गया है। वन पंचायत में पेड़ कटे हैं। कितने पेड़ कटे हैं, इसकी जांच चल रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप कांडपाल, रेंजर धरमघर रेंज।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed