फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   5 roads closed due to debris

शुक्रवार की रात कपकोट में हुई 25 एमएम बारिश, मलबा आने से 5 सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
5 roads closed due to debris
बागेश्वर। शुक्रवार की रात को कपकोट क्षेत्र में तेज बारिश हुई। कपकोट में 25 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। शनिवार की सुबह बागेश्वर में भी हल्की बारिश हुई। बारिश से जिले की पांच सड़कों में यातायात अवरुद्ध हो गया है। सड़कों के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के पीएमजीएसवाई डिवीजन के अधीन शामा-लीती-गोगिना सड़क सतगढ़ नाले के पास बंद हो गई। तेज बारिश से सड़क का काफी हिस्सा बह गया है। शामा-नाकुरी सड़क तीन स्थानों पर मलबा आने से बंद है। लोनिवि कपकोट के अधीन शामा-तेजम सड़क पर किमी 52 में भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। दोफाड़-पपो-रौतिस सड़क पर भी भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है। पीएमजीएसवाई बागेश्वर के अधीन आने वाली धपोली-जेठाई सड़क भी मलबा आने से बंद हो गई है।
विज्ञापन

सड़कों में आवाजाही ठप होने से लोग परेशान हो गए हैं। कम बारिश में भी सड़कों के बंद होने से विभागों की तैयारियों की भी पोल खुल रही है। सड़कों में निकास नाली की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। सड़कें बंद हो जा रही हैं। बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed