{"_id":"5bf44fbcbdec2269651f3b57","slug":"41542737852-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद हाथी साबित हुआ मीडिया सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद हाथी साबित हुआ मीडिया सेंटर
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के दो निकायों की मतगणना के लिए बनाया गया मीडिया सेंटर सफेद हाथी साबित हुआ। मतगणना की कवरेज में मीडिया कर्मियों को भारी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। मीडिया सेंटर में सूचना के आदान प्रदान की कोई व्यवस्था तक नहीं थी। मतगणना के रुझान जानने के लिए मीडियाकर्मी इधर-उधर भटकते रहे।
मतगणना के दौरान मीडिया रिपोर्टिंग के लिए डिग्री कालेज परिसर में मीडिया सेंटर बनाया गया था। लेकिन मीडिया सेंटर महज नाम का ही साबित हुआ। इस सेंटर में मीडिया को जानकारी देने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में मतगणना के रुझान और परिणाम जानने के लिए मीडिया कर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। मीडिया सेंटर में पानी पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसको लेकर मीडिया कर्मियों ने प्रभारी डीआईओ अरुण कुमार वर्मा के समक्ष नाराजगी भी जताई।