{"_id":"5bba46ea867a55272868ebed","slug":"41538934506-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड में पावर कट की समस्या से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड में पावर कट की समस्या से मिली निजात
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में लोड बढ़ने पर अब बार-बार पावर कट नहीं होगी। उपभोक्ताओं को इस समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। बागेश्वर पावर स्टेशन में उच्च क्षमता का ट्रांसफॉर्मर आ चुका है जिसे शीघ्र ही फिट किया जाएगा।
बागेश्वर पावर स्टेशन में पूर्व में पांच-पांच एमवीए के दो ही ट्रांसफॉर्मर थे जिस कारण लोड बढ़ने पर अक्सर बिजली ट्रिप कर जाती थी। बीते कई सालों से यह समस्या चली आ रही थी। खासकर जाड़ों के दिनों में हीटर जलाने के बाद यह समस्या आती थी मगर अब ऐसा नहीं होगा। पावर स्टेशन में 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर आ चुका है जिसे फिट किया जा रहा है। नया ट्रांसफार्मर लगने से स्टेशन की क्षमता में डेढ़ गुना वृद्धि हो जाएगी। ऊर्जा निगम के अभियंताओं ने बताया कि हाल के वर्षों में शहर और इसके आस-पास के गांवों में तेजी से उपभोक्ताओं के बढ़ने से ओवर लोड की समस्या आ रही थी।
शहरीकरण के चलते उपभोक्ताओं को ओवर लोड और पावर कट की समस्या से जूझना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। 10 एमवीए की क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर आ चुका है जिसे फिट किया जा रहा है। इसके चालू होने के बाद पावर स्टेशन की क्षमता 10 से बढ़कर 15 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन
- भाष्करानंद पांडेय, ईई ऊर्जा निगम।