{"_id":"5bb505ab867a550132710094","slug":"41538590123-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा पायल की तरफ डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा पायल की तरफ डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पिता की मौत व गरीबी का दंश झेल रही मेधावी छात्रा पायल आगरी की मदद के लिए डीएम रंजना राजगुरु ने हाथ आगे बढ़ाया है। डीएम के निर्देश पर प्रोबेशन अधिकारी समाज कल्याण विभाग की बाल कल्याण समिति की सदस्य दुर्गा असवाल और संरक्षण अधिकारी शंकर नाथ गोस्वामी ने राजकीय प्राइमरी स्कूल ऐठाण में पढ़ रही इस मेधावी कक्षा छात्रा की काउसलिंग कराई।
पायल ने टीम को बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां की दिव्यांग होने के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही जीवन यापन करने में भी कठिनाईयां आ रही हैं। समिति ने कहा कि डीएम के माध्यम से छात्रा को भारत सरकार की परवर्तकर्ता योजना का लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सुमन पांडे, बाल कल्याण समिति की सदस्य मंजू धपोला और मनोज तिरूवा आदि थे। बता दें कि पायल की बड़ी बहिन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पनौरागूंठ में पढ़ती है। जबकि दो छोटे भाई और बहिन इसी प्राइमरी स्कूल में तीन और दो में पढ़ रहे हैं।