{"_id":"5b81a29242c79246361b164a","slug":"41535222418-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सात मकान ध्वस्त हुए, 15 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सात मकान ध्वस्त हुए, 15 सड़कें बंद
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार की रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से जिले में सात और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मलबा आने 15 सड़कें बंद हैं। कपकोट, कांडा मार्ग भी सुबह कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहे। प्रशासन ने जिले की मुख्य सड़कों को तो खोल दिया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अभी भी बंद हैं। सरयू खतरे के निशान के पास से बह रही है।
बारिश से कपकोट तहसील के सुमगढ़ निवासी दीवान नाथ , पुड़कूनी निवासी आन सिंह , कन्यूटी निवासी शोभा देवी, चचई निवासी खिमुली देव, कांडा तहसील में चंतोला ग्राम निवासी भगवती प्रसाद, पाटली ग्राम निवासी संजय पंत, पकोट के मल्लाफेर निवासी गोविंदी देवी, उडियार निवासी जीवन राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने कुछ प्रभावित परिवारों को मुआवजा दे दिया है। इसके अलावा बारिश से विकास भवन के समीप बनी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। चिरई गांव निवासी भगत राम का मकान खतरे की जद में आ गया है। असों गांव के उफनाए खटगेड़ा नाले में पंकज की स्कूटी बह गई। ग्रामीण ने बमुश्किल खुद की जान बचाई।