फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   दिव्यांग से कंप्यूटर टंकण की परीक्षा!

दिव्यांग से कंप्यूटर टंकण की परीक्षा!

Tue, 17 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग से कंप्यूटर टंकण की परीक्षा!
बागेश्वर। दिव्यांग अभ्यर्थी से कंप्यूटर टंकण की परीक्षा लेने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दाएं हाथ से 50 फीसदी विकलांग अभ्यर्थी को असफल होने के बाद चयन प्रक्रिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जबकि भर्ती की विज्ञप्ति में टंकण परीक्षा की शर्त ही शामिल नहीं थी। यहां भर्ती प्रक्रिया के दौरान चयन में अनियमितता ही नहीं, संवेदनहीनता भी बरती गई।
विज्ञापन


पिछले वर्ष सितंबर में एनएचएम के तहत सीएमओ कार्यालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति जारी की थी। इस वर्ष 31 जनवरी को इन पदों पर चयन प्रक्रिया हुई। 26 फरवरी को परिणाम घोषित किए गए। भर्ती विज्ञप्ति के तहत हरसीला निवासी दिव्यांग उम्मेद सिंह ने भी आवेदन किया था। विज्ञप्ति में कंप्यूटर टंकण की परीक्षा की शर्त न होने के बावजूद दिव्यांग से टंकण की परीक्षा ली गई।
विज्ञापन


उम्मेद दाहिने हाथ से 50 फीसदी विकलांग है। इसके चलते वह टंकण नहीं कर पाया जिसपर उसे असफल घोषित कर दिया गया और पद पर किसी अन्य की नियुक्ति कर दी गई। भर्ती के दौरान एक दिव्यांग से टंकण की परीक्षा लेने से चयन पर सवाल उठ रहे हैं। दिव्यांग आवेदक का कहना है कि विज्ञप्ति में टंकण की परीक्षा की शर्त होती तो वह अपनी फजीहत कराने के लिए आवेदन ही नहीं करता। दिव्यांग ने भर्ती में अनियमितता के साथ ही चयन कमेटी की संवेदनहीनता पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमितता की जांच की मांग
बागेश्वर। दिव्यांग अभ्यर्थी ने एनएचएम भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है। मंगलवार को दिव्यांग ने डीएम से मिलकर अनियमितता की शिकायत की। बताया कि विज्ञप्ति में टंकण की शर्त न होने के बाद भी परीक्षा ली गई। परीक्षा से पहले उसके दिव्यांग होने के तथ्य को नजर अंदाज कर दिया गया।

दिव्यांग से टंकण की परीक्षा लेना अव्यवहारिक है। विज्ञप्ति में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इस प्रकरण की जांच की जाएगी। - रंजना राजगुरु, डीएम, बागेश्वर।

एनएचएम भर्ती अनियमितता की जांच अटकी
बागेश्वर। एनएचएम के तहत पिछले वर्ष दिसंबर में सीएमओ कार्यालय के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी। कांडा के कांडेकन्याल निवासी दीप चंद्र पंत ने काउंसलर पद पर आवेदन किया था। इस पद पर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में नौ साल के अनुभव को दरकिनार कर अन्य की नियुक्ति कर दी गई।

अभ्यर्थी का आरोप है कि विज्ञप्ति में केवल साक्षात्कार का जिक्र था लेकिन बिना सूचना और जानकारी लिखित और कंप्यूटर परीक्षा भी ली गई। इसके बाद अभ्यर्थी ने तत्कालीन प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत से अनियमितता की शिकायत की थी। प्रभारी मंत्री ने इस वर्ष 20 अप्रैल को स्वास्थ्य सचिव को जांच के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया की जांच के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए।


शासन को रीमाइंडर भेजेंगी डीएम
काउंसलर पद के अभ्यर्थी दीप चंद्र पंत ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात की। उन्होंने भर्ती में अनियमितता की अभी तक जांच न होने की शिकायत की। अभ्यर्थी ने सीएमओ कार्यालय पर भी जांच में लीपापोती करने का आरोप लगाया। कहा कि अभी तक स्वास्थ्य सचिव ने भी जांच नहीं की है। उन्होंने शासन स्तर पर भर्ती की जांच कराने की मांग की। डीएम ने अभ्यर्थी को जांच के संबंध में शासन को रीमाइंडर भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed