{"_id":"5b425c5d4f1c1b02278b52bd","slug":"41531075677-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कंप्यूटर और टंकन व्यवसाय के लिए सेवायोजन विभाग छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के इच्छुक युवा 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर साक्षात्कार कमेटी 21 जुुलाई को लाभार्थियों का चयन करेगी।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट के तहत नगर के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति के साथ ही पिछड़ी जाति के इंटर पास 18 से 30 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है।