{"_id":"5b33cc814f1c1bfa6e8ba387","slug":"41530121345-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयों से नदारद मिले 27 कार्मिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयों से नदारद मिले 27 कार्मिक
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला के निर्देश पर बुधवार को जिले भर के सरकारी कार्यालयों में हुई छापामारी में 27 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
बुधवार को सीडीओ, एडीएम और एसडीएम ने बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ विकास खंडों के तमाम सरकारी कार्यालयों में छापामारी की। इस दौरान गरुड़ के बीडीओ कार्यालय से गैरहाजिर मिले। इसी तरह बाल विकास परियोजना अधिकारी भी अनुपस्थित मिले। बागेश्वर में जिलापूर्ति कार्यालय में तैनात निरीक्षक गैरहाजिर मिले। पूर्ति कार्यालय से चार उपनलकर्मी भी गैरहाजिर थे। जलागम मेें दो कर्मी अनुपस्थित मिले। लोनिवि वर्ल्ड बैंक डिविजन में चार कर्मी अनुपस्थित मिले। कपकोट लोनिवि में आठ कर्मी अनुपस्थित मिले। कपकोट ब्लॉक में पांच कर्मी ड्यूटी से नदारद थे। बाल विकास विभाग में भी एक कर्मी गैरहाजिर मिला। ब्यूरो