{"_id":"5ae35c6b4f1c1b360b8b6eab","slug":"41524849771-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर व कपकोट निकायों में वार्ड सदस्यों के पदों का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर व कपकोट निकायों में वार्ड सदस्यों के पदों का प्रस्ताव तैयार
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला प्रशासन ने बागेश्वर नगरपालिका और कपकोट नगर पंचायत के वार्डों में वार्ड सदस्यों के पदों के लिए आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बागेश्वर नगरपालिका के 11 वार्डों में चार पद अनारक्षित, तीन पद महिला, एक पद अनुसूचित जाति महिला, दो अनुसूचित जाति और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा गया है।
बागेश्वर नगरपालिका में पहले सात वार्ड थे। आसपास के 11 ग्राम पंचायतों के 20 राजस्व गांवों को पालिका में शामिल करने के बाद नगरपालिका में 11 वार्ड बन गए हैं। पहले जहां नगरपालिका की कुल जनसंख्या महज 9079 थी वहीं विस्तार के बाद आबादी 25045 हो गई है। इस आबादी में 16432 मतदाता आगामी निकाय चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। निकाय चुनावों को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर कवायद चल रही है। प्रशासन ने बागेश्वर नगरपालिका और कपकोट नगरपंचायत के वार्डों में वार्ड सदस्यों के पदों में आरक्षण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया है। कपकोट नगर पंचायत में सात वार्ड हैं। कपकोट नगर पंचायत में दो पद महिला, चार अनारक्षित, एक अनुसूचित जाति महिला के लिए प्रस्तावित किया गया है।
बागेश्वर नगरपालिका -
वार्ड का नाम - आरक्षण की प्रस्तावित स्थिति
बिलौनासेरा - अनारक्षित
नारायणदेव - महिला
ज्वालादेवी - महिला
श्री सैम मंदिर - महिला
बागनाथ - अनारक्षित
ठाकुरद्वारा - अनारक्षित
कठायतबाड़ा - अनारक्षित
मंडलसेरा उत्तर - अनुसूचित जाति
मंडलसेरा दक्षिण - अनुसूचित जाति महिला
मां चंडिका - अन्य पिछड़ा वर्ग
वेणीमाधव - अनुसूचित जाति
----------------------------
कपकोट नगर पंचायत-
वार्ड - आरक्षण की प्रस्तावित स्थिति
मंडलखेत - महिला
कपकोट बाजार - अनारक्षित
शिवालय - महिला
भराड़ी - अनारक्षित
ऐठाण - अनुसूचित जाति महिला
पॉलीडुंगरा - अनारक्षित
खीरगंगा - अनारक्षित
- शासन के निर्देशानुसार नगरपालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट में वार्ड सदस्यों के पदों के आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अगर किसी को इस पर आपत्ति है तो वह चार मई तक जिला कार्यालय में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
- रंजना राजगुरु, डीएम, बागेश्वर।