{"_id":"5aad594e4f1c1ba4238b5ca0","slug":"41521310030-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शामिल करने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शामिल करने के विरोध में किया प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में गांवों को नगरपालिका में शामिल किए जाने का विरोध जारी है। एक के बाद एक गांवों के लोग मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को मेहनरबुंगा और बिलौनासेरा के ग्रामीणों ने भी नगरपालिका में शामिल करने का विरोध करते हुए डीएम को आपत्ति पत्र सौंपा। मेहनरबुंगा के लोगों ने कल्कट्रेट में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में विरोध करने के बावजूद उनके गांव को पालिका में शामिल किया गया। उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद सभी ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में उन्हें सभी तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। अधिकांश ग्रामीणों की आजीविका का साधन कृषि, पशुपालन है। मनरेगा की योजनाओं से भी ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है।
पालिका में शामिल होने के बाद ग्रामीणों को तमाम हक हकूकों से वंचित रहना पड़ेगा। वहां पूर्व प्रधान रमेश राज, उप प्रधान प्रताप राम, सदस्य पुष्पा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश प्रकाश पर्वतीय, दीपा देवी, प्रेमा देवी, महेश, सुंदर लाल, पूरन कुमार आदि ग्रामीण शामिल थे।