फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   जूनियर हाइस्कूल के शिक्षकों ने डीईओ को सुनाई समस्याएं

जूनियर हाइस्कूल के शिक्षकों ने डीईओ को सुनाई समस्याएं

Fri, 22 Sep 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाइस्कूल के शिक्षकों ने डीईओ को सुनाई समस्याएं
बिागेश्वर। जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ का एक शिष्ट मंडल जनपदीय अध्यक्ष चरण सिंह बघरी के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक से मिला। शिक्षकों ने डीईओ को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने राजकीय जूनियर हाइस्कूल तोली में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहन चंद्र जोशी को बिना नोटिस जारी किए निलंबन पर सवाल उठाते हुए निलंबन वापस लेने की मांग उठाई। इसके अलावा वर्ष 2009 से 2013 तक के इनकम टैक्स का समाधान करते हुए टैक्स की धनराशि को टिन से पेन में हस्तांतरित करने, कपकोट विकासखंड के शिक्षकों के वेतन से आरडी व एलआइसी में काटी गई धनराशि संबंधित शिक्षकों को वापस करने की मांग की गई।
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 से पूर्व के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण के आधार पर ही नियुक्त किया गया था। ऐसे में उन्हें प्रशिक्षण के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। डीईओ से मिलने वालों में भुवन चंद्र भट्ट, गिरीश धौनी, रमेश सिंह रावत, दीपेंद्र भट्ट, हेम लोहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed