{"_id":"596b9fb24f1c1b75778b4626","slug":"41500225458-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने घायल युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बीती शनिवार देर शाम बागेश्वर-पिंडारी मोटर मार्ग पर कंट्रीवाइड स्कूल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार कपकोट के बघर निवासी हरिशंकर और योगेश बिष्ट और दूसरी बाइक पर सवार मंडलसेरा निवासी दीपक गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की। फिलहाल मामले में किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।