फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   40 child scientists will show talent in science festival

Bageshwar News: विज्ञान महोत्सव में 40 बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे प्रतिभा

Sun, 27 Aug 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 27 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
40 child scientists will show talent in science festival
बागेश्वर के राइंका में आयोजित विज्ञान महोत्सव में नाटक का मंचन करते बाल वैज्ञानिक। संवाद
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान के जिला स्तरीय महोत्सव में तीन विकासखंडों से चयनित 120 बाल वैज्ञानिकों ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर वर्ग के बाल वैज्ञानिकों ने पांच प्रतियोगिताओं नाटक, पोस्टर, क्विज, कविता पाठन अंग्रेजी और कविता पाठन हिंदी व स्थानीय भाषा में भागीदारी की। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित बाल वैज्ञानिक आगामी 29 और 30 सितंबर को गोपेश्वर, चमोली में होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राजीव, हेम लोहनी, जितेंद्र जोशी, संगम साह, विक्रम पिलख्वाल, पूजा लोहुमी, आशा बुटोला, श्वेता जोशी मौजूद रहीं।


विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

बागेश्वर। जिला स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव में जूनियर वर्ग के पोस्टर प्रतियोगिता में राउमावि करालापालड़ी के सुमित जनौटी, नाटक में राइंका कपकोट, हिंदी एवं स्थानीय भाषा और अंग्रेजी भाषा की कविता प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज सनेती की रिया राठौर और दिव्या पांडेय, क्विज में राउमावि पंतक्वैराली पहले स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में राइंका मैगड़ीस्टेट की प्रिया जोशी, नाटक में इंटर कॉलेज सनेती, हिंदी एवं स्थानीय भाषा कविता पाठन में आनंदी एकेडमी की निष्ठा भट्ट, अंग्रेजी कविता पाठन में इंका सनेती के मनीष सिंह और क्विज प्रतियोगिता में आनंदी एकेडमी बागेश्वर को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed