फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   39 Youth Gets 1 Crore Loan

39 बेरोजगारों के लिए 1.07 करोड़ का ऋण स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
39 Youth Gets 1 Crore Loan
बागेश्वर में सीएम स्वरोजगार योजना के लिए साक्षात्कार लेते डीएम। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 39 बेरोजगारों को 1.07 करोड़ का ऋण मिलेगा। डीएम विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय कमेटी ने सीएम स्वरोजगार योजना के आवेदकों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

सीएम स्वरोजगार योजना में जिले के 54 बेरोजगारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। साक्षात्कार में 10 आवेदक अनुपस्थित रहे। पांच आवेदन अस्वीकृत किए गए। समिति ने 39 आवेदकों के बकरी पालन, मुर्गी पालन, गाय-भैस पालन, पोल्ट्री फार्म, डेयरी, रेडीमेड गारमेंट्स, जनरल स्टोर, खच्चर पालन, ब्यूटी पार्लर, ऑटोमोबाइल, कारपेंटर, सिलाई-बुनाई सेंटर, कॉस्मेटिक आदि व्यवसाय के लिए ऋण स्वीकृत कर बैंकों को भेजे।
विज्ञापन

डीएम विनीत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। योजना से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, पलायन रोकने में भी यह सहायक होगा। डीएम ने साक्षात्कार में शामिल युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस रोजगार के लिए ऋण ले रहे हैं, उसी रोजगार में धनराशि व्यय करें। स्वरोजगार प्रारंभ करने से पूर्व रोजगार संबंधी जानकारी और प्रशिक्षण अवश्य ले लें। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल और सभी बैंकर्स को कहा कि आवेदकों को शीघ्र ऋण वितरित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ संजय सिंह, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक धनी लाल, ग्रामोद्योग अधिकारी केएस कर्म्याल, सीवीओ डॉ. रवींद्र चंद्रा, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार चौधरी, दलीप कुमार झा, जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक युद्धवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed