फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   36 JCBs will be deployed to open closed roads during monsoon

मानसून के दौरान बंद सड़कें खोलने को तैनात रहेंगी 36 जेसीबी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
36 JCBs will be deployed to open closed roads during monsoon
बागेश्वर। मानसून सत्र को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा के दौरान सड़कों के बंद होने पर तत्काल खुलवाने के लिए 36 जेसीबी मशीनों को तैनात किया जा रहा है। रिस्पांस सिस्टम की पांच टीमें भी मोर्चे पर रहेंगी। एक टीम को रिजर्व में रखा जाएगा। किसी तरह की घटना होने पर राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

बागेश्वर का कपकोट क्षेत्र आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। जिले के अन्य स्थानों पर भी आपदा के दौरान नुकसान का भय बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी मोटर मार्गों के बंद होने से होती है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्व से तैयारियां तेज कर दी हैं। आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार 11 मोटर मार्ग भूस्खलन संभावित में चयनित हैं। वहीं तेज बारिश होने से किसी भी क्षेत्र में यातायात बाधित हो सकता है। सड़क बंद होने पर तत्काल यातायात सुचारु करवाने की व्यवस्था के तहत प्रशासन ने 36 जेसीबी मशीनों को लगाने का निर्णय लिया है। इनमें सात मशीनें विभागीय होंगी और अन्य के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। वहीं मुख्य सड़कों के बंद होने पर वैकल्पिक सड़कों से भी यातायात सुचारु कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

वहीं आपदा से निपटने के लिए रिस्पांस सिस्टम की छह टीमें गठित की गई हैं। जिनमें सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जोड़ा गया है। रिस्पांस टीम हर तहसील में तैनात रहेगी। इसके अलावा एसडीआरएफ के जवान भी राहत-बचाव कार्य के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन संभावित मोटर मार्ग
बागेश्वर। बागेश्वर विकास खंड में बागेश्वर-गिरेछीना-सोमेश्वर, कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा, कपकोट विकास खंड में कपकोट-तेजम, कपकोट-पिंडारी, भानी-हरसिंग्याबगड़, दोफाड़-पपों-रताइश, रिखाड़ी-वाछम, कर्मी-बघर, लीती-गोगिना, धरमघर-माजखेत, कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग भूस्खलन संभावित हैं। जिनमें मानसून काल में जेसीबी मशीन तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed