{"_id":"592461334f1c1be43b535c4e","slug":"32-public-grievances-recorded-in-multi-purpose-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देश्यीय शिविर में दर्ज हुईं 32 जन शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देश्यीय शिविर में दर्ज हुईं 32 जन शिकायतें
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 23 May 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में मौजूद विधायक एवं अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कपकोट के ग्राम पंचायत स्यांकोट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, आवास, विद्युत आदि विभागों से संबंधित 32 जनशिकायतें दर्ज हुईं। अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को ग्राम पंचायत स्यांकोट में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर की अध्यक्षता करते हुए विधायक बलवंत सिंह भौंर्याल ने कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी रंजना ने गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए एएनएम को प्रत्येक गर्भवती महिला व बच्चों का निर्धारित समयावधि में टीकाकरण के निर्देश दिए। शिविर में बाल विकास विभाग की ओर से नंदादेवी कन्याधन के 5 चेकों का वितरण पात्र लाभार्थियों को किया गया। शिविर में विभागों द्वारा स्टाल भी लगाए गए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सात पात्र लाभार्थियों के विकलांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। 63 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था के चार, किसान पेंशन के तीन, विधवा पेंशन के दो, शादी अनुदान का एक, पारिवारिक लाभ का एक आवेदन पत्र भरवाया गया। 17 पेंशनधारकों का आधार लिकेंज करवाया गया।
विज्ञापन
शिविर में ब्लाक प्रमुख कपकोट मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य सिमगढ़ी बहादुर राम, ग्राम प्रधान स्यांकोट पुष्पादेवी, ग्राम प्रधान सेरी चनरराम, ग्राम प्रधान भंतोला दरवान राम, ग्राम प्रधान चैनाला उदय सिंह, ग्राम प्रधान सिमगढ़ी दीपा देवी सहित सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ डा.शैलजा भट्ट, एसडीएम रिंकू बिष्ट, खंड विकास अधिकारी कपकोट विपिन चन्द्र पन्त, तहसीलदार कांडा मैनपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन