फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   3.17 lakh duped by fake Amazon job letter

Bageshwar News: अमेजन में नौकरी का फर्जी लेटर थमाकर ठग लिए 3.17 लाख

Wed, 08 Jul 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 08 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
3.17 lakh duped by fake Amazon job letter
बागेश्वर। विदेश में मोटी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कपकोट क्षेत्र के एक बेरोजगार युवक से 3,17,090 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।
विज्ञापन

ठगों ने अमेजन यूके में नौकरी, वीजा और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ऐंठी। पीड़ित की तहरीर पर कपकोट पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कपकोट के पुड़कुनी निवासी महेश सिंह मेहरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च 2026 में फेसबुक पर उन्हें अजराक लिमिटेड यूके नामक कंपनी का विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन के माध्यम से उनकी टेलीग्राम पर रोहन कुमार नाम के व्यक्ति से बातचीत हुई। आरोपी ने खुद को विदेशी कंपनियों में नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताते हुए महेश से आधार कार्ड, पासपोर्ट, बायोडाटा और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) सहित अन्य दस्तावेज मंगवा लिए।
विज्ञापन

महेश के अनुसार 25 मार्च 2026 को रोहन कुमार ने संदेश भेजकर बताया कि उनका चयन अमेजन यूके के लिए हो गया है। इसके बाद वर्क इनविटेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर इनवॉइस भेजकर हर्ष गौतम के बैंक खाते में 40,003 रुपये जमा करा लिए। 30 मार्च को उनकी ईमेल पर अमेजन यूके का कथित जॉइनिंग लेटर भी भेजा गया जो बाद में फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यूके वीजा, हेल्थ इंश्योरेंस, वीएफएस ग्लोबल प्रोसेसिंग और यूके में सैलरी अकाउंट खुलवाने के नाम पर रोहन कुमार ने महेश की बातचीत खुद को वीजा विशेषज्ञ बताने वाले डस्टिन ब्रेडशॉ से कराई।
आरोप है कि डस्टिन ने अलग-अलग तिथियों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के तीन खातों में क्रमशः 74,260 रुपये, 92,217 रुपये और 1,10,610 रुपये ट्रांसफर करा लिए।

काफी समय बीतने के बाद भी जब न तो वीजा मिला और न ही फ्लाइट टिकट। तब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया। इस दौरान उनसे और रुपये की मांग की गई।
खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर महेश ने पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में कपकोट थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed