फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सीओ ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

सीओ ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीओ ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

विज्ञापन
बागेश्वर। सीओ महेश चंद्र जोशी ने पुलिस लाइन का तिमाही निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में उन्होंने दस्तावेजों के रखरखाव, परिवहन शाखा, स्टोर, कैंटीन, मैस, बैरक आदि का निरीक्षण किया।


सीओ जोशी बृहस्पतिवार की देर सायं कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया, फिर शस्त्रागार पहुंचकर असलहों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लाईन कार्यालय, गणना कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, स्टोर तथा बैरकों का निरीक्षण किया गया। इनमें कागजों के रखरखाव, साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति आदि की जांच की। उन्होंने बैरक व वाहनों का रखरखाव सही रखने और आपदा उपकरणों, स्टोर कार्यालय के सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद हुए सम्मेलन में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों समस्याएं सुनी। प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसआई भूपेश पांडे, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक नंदन सिंह, लाईन मेजर जगत सिंह परिवहन शाखा एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed