{"_id":"5c2904b6bdec2257253635eb","slug":"31546192054-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफलीगैर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुए कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफलीगैर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुए कई कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर की ओर से केंद्र के आवासीय परिसर, काफलीगैर गांव, बाजार, मोहल्लों, नाघर गांव, राउमावि में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई, जल स्रोतों की सफाई और आम रास्तों की सफाई के साथ ही लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर स्कूल के बच्चों की क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। ग्रामीणों को अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग वर्मी-कंपोस्ट और नाडेप विधि के जरिए तैयार खाद के रूप में कृषि और सब्जी उत्पादन, घरेलू उपयोग के लिए किचन गार्डन बनाने की सलाह दी। कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे सुमगढ़, मुनार, गांसी ,शामा, बड़ेत, किलपारा, बदियाकोट, सोराग, कर्मी, नौकोड़ी गावों से आए कृृषकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नाघर गॉव में स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन प्रधान नवीन कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज सचिव ललित कुमार गुणवंत, ग्राम विकास अधिकारी संजय टम्टा, रोजगार सेवक पूरन चंद्र कांडपाल, भोलना नाघर गांव के 30 ग्रामीण मौजूद थे। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने सभी के सहयोग का आभार जताया। वहां डॉ. कमल पांडे, हरीश जोशी, मेदनी प्रताप सिंह,निधि सिंह, विक्रम सिंह, जानकी मेहता, गोविंद जोशी का सहयोग सराहनीय रहा। ब्यूरो