फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   हिमालयी गांवों को बचाने के अभियान पर निकले तीन पर्वतारोही

हिमालयी गांवों को बचाने के अभियान पर निकले तीन पर्वतारोही

Wed, 10 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हिमालयी गांवों को बचाने के अभियान पर निकले तीन पर्वतारोही

विज्ञापन
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र में बसे गांवों को पर्यटन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से तीन पर्वतारोही लद्दाख से उत्तराखंड तक फैले पश्चिमी हिमालयी दर्रों को नाप रहे हैं। दल अपने यात्रा अभियान में 5950 मीटर ऊंचे कालिंदी पास समेत बीस दर्रों को पार कर लगभग 870 किमी पैदल यात्रा कर चुका है।

वेस्टर्न हिमालयन ट्रेवर्स का यह दल अब अभियान के अंतिम चरण में है। अगले कुछ दिनों में नेपाल के बार्डर धारचूला पहुंचने के बाद यात्रा समाप्त होगी। पर्वतारोही भारत भूषण ने ट्रेवर्स यात्रा मार्ग (जोहार घाटी) से बताया कि ट्रेवर्स के इस अभियान में प्रणव रावत, शेखर सिंह भी शामिल हैं। लद्दाख के मार्खा वैली में चिलिंग ब्रिज से 27 अगस्त को यात्रा शुरू की। रूमसे, शोकर लेक, सुमररी लेक, पारंगला को पार कर दल ने हिमाचल की घाटी में प्रवेश किया। मुद से काफलू गांव, करछम होते हुए सांगला निकले। इसके बाद लमखागा होते हुए उत्तराखंड के हर्षिल पहुंचे। गंगोत्री होते हुए 5950 मीटर कालिंदी पास को पार किया। यह दल यात्रा के दौरान ग्रामीणों को अभियान का महत्व बता रहे हैं।
विज्ञापन


आजीविका से जोड़कर बचेंगे गांव
बागेश्वर। पर्वतारोही भारत भूषण का कहना है कि विदेशों की तर्ज पर प्रकृति को आजीविका से जोड़ना होगा। तभी हिमालयी गांवों से पलायन को रोका जा सकता है। इस यात्रा का उद्देश्य भी हिंदुस्तान में लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में ट्रेल को बढ़ावा देना है। इससे हिमालयी क्षेत्रों में बसे लोगों की आय में इजाफा हो सकता है। बताया कि यात्रा की अध्ययन रिपोर्ट भारत सरकार को भी सौंपी जाएगी। नेपाल, यूएस सहित अन्य देशों में प्रकृति को आजीविका से जोड़ा गया है। भारत सरकार को इस संबंध में सुझाव दिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed