{"_id":"5b819f9042c792463e41bfa0","slug":"31535221648-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल ने कठिन परिश्रम से किया मुकाम हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल ने कठिन परिश्रम से किया मुकाम हासिल
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इरादे मजबूत हों तो गरीबी भी रास्ता नहीं रोक सकती है। इस बात को चरितार्थ किया है राजकीय इंटर कालेज बंतोली में तैनात भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अनिल पांडेय ने। मेधावी अनिल ने पढ़ाई तथा अपने लक्ष्य के बीच गरीबी को कभी भी आड़े नहीं आने दिया। छात्रवृत्ति से पढ़ाई पूरी कर उन्होंने मुकाम हासिल किया है।
गरुड़ विकास खंड के ग्राम मटेना निवासी पार्वती देवी व बसंत बल्लभ पांडेय के कनिष्ठ पुत्र अनिल पांडेय की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से पूरी हुई। इंटर तक की शिक्षा उन्होंने राइंका गरुड़ से प्राप्त की। बीएससी प्रथम वर्ष उन्होंने बागेश्वर डिग्री कालेज से तथा द्वितीय व तृतीय वर्ष सहित एमएससी की शिक्षा एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से पूर्ण की। बीएड गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरा किया।
इंटर तक शिक्षा के दौरान उन्हें एक हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति मिली। बीएससी में भी एक हजार की राशि मिली। जबकि अल्मोड़ा कैंपस में पढ़ाई के दौरान उनकी फीस माफ थी। पिता किसान व माता गृहणी थी इसलिए इंटर तक की पढ़ाई के दौरान आर्थिक तंगी ने कई बार अनिल का रास्ता रोकने का प्रयास किया। ऐसे वक्त में उन्हें इंका गागरीगोल के अंग्रेजी के शिक्षक नंदन अल्मियां तथा रसायन विज्ञान के शिक्षक गिरीश तिवारी ने न केवल आर्थिक सहयोग दिया बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान की। अनिल ने कक्षा एक लेकर बीएड तक की शिक्षा हमेशा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वर्ष 2012 में अनिल का चयन प्राथमिक विद्यालय बदियाकोट के लिए हुआ।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में आयोग से उनका चयन भौतिक विज्ञान प्रवक्ता के रूप में हुआ। अनिल बताते हैं कि प्राथमिक विद्यालय में चयन के बाद तत्कालीन डीईओ आकाश सारस्वत तथा बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने उन्हें काफी सहयोग किया तथा लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। इस उपलब्धि के लिए वह अपनी बहन, जीजा तथा बड़े भाई को भी श्रेय देना नहीं भूलते हैं।