फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   आपदा राहत में लापरवाही पर जेई का वेतन रोका

आपदा राहत में लापरवाही पर जेई का वेतन रोका

Tue, 14 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
आपदा राहत में लापरवाही पर जेई का वेतन रोका

विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम ने आपदा राहत कार्यों पर लापरवाही बरतने पर लोनिवि पीएमजीएसवाई खंड के जेई का वेतन रोक दिया है। उन्होंने एसडीएम को क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर जिम्मेदार अभियंता के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सोमवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने लोनिवि के पीएमजीएसवाई खंड बागेश्वर में तैनात जेई कैलाश चंद्र का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने कठपुड़ियाछीना-रैखोली मोटर मार्ग की बदहाली का मामला उठाया। बताया कि बारिश और मलबा आने से सड़क को लगातार नुकसान हो रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। इस दौरान आपदा से नुकसान और मुआवजा न मिलने के मामले छाए रहे।
विज्ञापन


खर्ककानातोली के मंगल सिंह ने भयू-गुलेर मोटर मार्ग निर्माण के दौरान सुरक्षा दीवार टूटने और मलबा आवासीय भवन के पीछे भरने की शिकायत की। मलबे से मकान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। छाना उपाध्याय के मदन लाल ने अतिवृष्टि से मकान की सुरक्षा दीवार गिरने पर मुआवजे की मांग की। जेठाई के सौराड़ी तोक के बाशिंदों ने सड़क निर्माण के मलबे से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की। दरबार में 25 शिकायतें दर्ज हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सप्ताह भर के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, डीएफओ आरके सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed