फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अवैध निर्माणकर्ता पर होगी एफआईआर

अवैध निर्माणकर्ता पर होगी एफआईआर

Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माणकर्ता पर होगी एफआईआर
बागेश्वर। अवैध निर्माण की सील उखाड़ दोबारा अवैध निर्माण शुरू करने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। डीएम ने अवैध निर्माण और प्राधिकरण की अवमानना के आरोप में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। तहसीलदार, कोतवाल को आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने को कहा गया है। बता दें कि प्राधिकरण ने 30 जून को मंडलसेरा में अवैध निर्माण के आरोप में छह दुकानों को सील किया था। इस बीच एक अवैध निर्माणकर्ता चंदन सिंह मलड़ा ने प्राधिकरण की सील उखाड़कर दोबारा अवैध निर्माण शुरू कर दिया। तीन जुलाई को सील दुकानों के निरीक्षण में प्राधिकरण के जेई ओडी त्यागी ने यह मामला पकड़ा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्राधिकरण की सील उखाड़कर दोबारा अवैध निर्माण कराने का मामला प्रमुखता से उठाया था। इधर, हरकत में आए प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी। एडीएम राहुल गोयल ने बताया कि सील की गई संपत्ति से छेड़छाड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने और प्राधिकरण की अवमानना के आरोप में अवैध निर्माणकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed