{"_id":"5b0064c64f1c1bde408b6867","slug":"31526752454-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्टो कार खाई में गिरी शिक्षक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्टो कार खाई में गिरी शिक्षक की मौत, चार घायल
Updated Sat, 19 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शवदाह से लौट रहे लोगों की आल्टो कार शनिवार को लाहुर नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में कार सवार शिक्षक किशन सिंह गढ़िया (44) समेत दो लोगों की मौत हो गई। शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य की हायर सेंटर ले जाते वक्त ताकुला के पास मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।
दाड़िमखेत निवासी जशोदा देवी का शनिवार को निधन हो गया था। ग्रामीण और रिश्तेदार उनकी शवयात्रा में आए थे। बागेश्वर के सरयू संगम में शवदाह करने के बाद लौट रही आल्टो कार यूके 13-3423 पंद्रहपाली के पास करीब 100 मीटर नीचे लाहुर नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार गढ़खेत गांव के शिक्षक किशन सिंह गढ़िया (44) पुत्र कुंवर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक कैलाश सिंह (36) पुत्र डुंगर सिंह, दाड़िमखेत निवासी नंदन सिंह (56) पुत्र खड़क सिंह, पुष्कर सिंह (39) पुत्र जोगा सिंह और मालूझाल निवासी मजदूर दीवान सिंह (55) पुत्र जैत सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल पुष्कर सिंह और दीवान सिंह को अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया, लेकिन दीवान सिंह ने ताकुला के पास दम तोड़ दिया। एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम एसएस राणा, कोतवाल टीआर वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
पूर्व सैनिक ने दिया साहस का परिचय
बागेश्वर। हादसे में कार सवार पूर्व फौजी नंदन सिंह भी बुरी तरह से घायल हो गए थे। इसके बावजूद वह स्वयं बमुश्किल बाहर निकले और अपने अन्य साथियों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद फोन से पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी और पंद्रहपाली के ग्रामीणों को भी बुलाया। नंदन सिंह ने बताया कि सड़क खराब होने से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।