फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   अध्यक्ष और सभासद के लिए 27 ने की दावेदारी

अध्यक्ष और सभासद के लिए 27 ने की दावेदारी

Thu, 05 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष और सभासद के लिए 27 ने की दावेदारी
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत चुनाव के लिए अध्यक्ष और सभासद पदों के चयन के लिए नियुक्त भाजपा पर्यवेक्षक आशीष गुप्ता, प्रकाश हर्बोला ने संभावित प्रत्याशियों की नब्ज टटोली। लोनिवि के डांक बंगले में आयोजित बैठक में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष समेत कुल 11 कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


इनमें सात पुरुष, तीन महिलाएं शामिल हैं जबकि सभासद पद के लिए 16 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की। इनमें 10 पुरुष, छह महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पर्यवेक्षकों ने कहा कि पार्टी जिस कार्यकर्ता का नाम फाइनल करेगी उसे जिताना भी हर कार्यकर्ता का दायित्व बनता है। वहां पार्टी जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, दयाल ऐठानी, गीता ऐठानी, बब्लू ऐठानी, गिरीश जोशी, प्रकाश जोशी, गणेश सुरकाली, हरीश बिष्ट, गोविंद कपकोटी आदि थे।
विज्ञापन


बूथ स्तर तक पूरी हुई निकाय चुनाव की तैयारी
बागेश्वर। भाजपा ने निकाय चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के लिए बूथ स्तर तक तैयारी पूरी कर ली है।

टीआरसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के निकाय चुनाव के नियुक्त पर्यवेक्षकों में आशीष गुप्ता, प्रकाश हर्बोला ने कहा कि नगर पालिका बागेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए 27 और नगर पंचायत कपकोट के लिए 11 कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहां जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम दास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed