{"_id":"5a3bef124f1c1bc5758ba70f","slug":"31513877266-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अर्द्धसैनिक ने उठाई वन रैंक वन पेंशन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व अर्द्धसैनिक ने उठाई वन रैंक वन पेंशन की मांग
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की बैठक में वन रैंक वन पेंशन और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने सहित तमाम मांगें उठाई गईं। बैठक में पूर्व अर्द्धसैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
संगठन के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने वन रैंक वन पेंशन, पैरामिलिट्री सर्विस पे, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, पैरामिलिट्री फोर्स के लिए अलग पेंशन और सर्विस रूल बनाने, कैंटीन सुविधा में जीएसटी से छूट देने, सेना की तरह मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने, केंद्र में पैरामिलिट्री मंत्रालय, राज्यों में निदेशालय और हर जिले में कार्यालय स्थापित करने, रिटायर्ड जवानों के बच्चों को भर्ती में आरक्षण देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
इसके अलावा पूर्व अर्द्धसैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष नारायण सिंह हरड़िया, खीम सिंह स्यूनरी, हयात सिंह रावत, आशा देवी, लीला रावत सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व अर्द्धसैनिक और उनके आश्रित थे।