{"_id":"59fb58964f1c1b72548ba720","slug":"31509644438-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचामृत के साथ बंज्यैण मंदिर में चतुर्दशी का मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचामृत के साथ बंज्यैण मंदिर में चतुर्दशी का मेला शुरू
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत भनार स्थित श्री श्री 1008 बंज्यैण देवता के मंदिर में पंचामृत होते ही चर्तुदशी का मेला शुरू हो गया है। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने किया। इस मौके पर लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया।
भनार ग्राम पंचायत के समाल गांव स्थित श्री श्री 1008 बंज्यैण मंदिर में पुजारी प्रेम सिंह, बलवंत सिंह आदि ने श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा। दोपहर सनगाड़ गांव से श्री श्री 1008 नौलिंग देवता के डंगरिए गाजे बाजे के साथ मंदिर में पहुंचे। बंज्यैण और नौलिंग देवता के डंगरियों ने अवतरित होकर लोगों को वरदान दिए।
इससे पहले क्षेत्र के कई गांवों से मेलार्थी ढोल नगाड़ों, झांझर, बुखौरों की मन मोहक थाप पर मंदिर में पहुंचे। विधायक बलवंत भौर्याल ने मंदिर परिसर के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहां मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह कोरंगा, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिपं अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा आदि थे।