{"_id":"59d1217b4f1c1ba1538b5173","slug":"31506877819-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मी के मोबाइल टावर से आने लगे सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मी के मोबाइल टावर से आने लगे सिग्नल
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कर्मी गांव में स्थापित किए गए बीएसएनएल टावर ने काम करना शुरू कर दिया है। टावर का संचालन शुरू होने से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को संचार सुविधा मिलेगी। मोबाइल टावर शुरू होने से लोगों में खुशी व्याप्त है।
बता दें संचार सुविधा से वंचित कर्मी क्षेत्र में संचार सुविधा शुरू करने के लिए दो वर्ष पूर्व मोबाइल टावर स्थापित किया था। अभी तक यह शोपीस बना हुआ था। अब इस टावर ने काम करना शुरू कर दिया है। इस टावर से कर्मी सहित सापुली, दोबाड़, फूलबाड़ी, बघर, डना, तोली, शरण, चीराबगढ़, ठांगधार, खलीधार, पोथिंग सहित दूरस्थ गांवों के लोगों को संचार सेवा का लाभ मिल सकेगा। मोबाइल टावर के संचालन से क्षेत्रवासियों में खुशी व्याप्त है। ब्यूरो