{"_id":"597f64554f1c1bd8588b4703","slug":"31501520981-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से गुस्साए व्यापारियों ने जेई को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से गुस्साए व्यापारियों ने जेई को घेरा
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार को व्यापारियों ने बिजली विभाग के अवर अभियंता का घेराव कर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने शीघ्र कटौती बंद नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार कहने के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना था कि कटौती के बारे में पूछने पर अधिकारी हाई वोल्टेज का हवाला देते हैं।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की अव्यवस्थाओं का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जेई का घेराव करने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त जोशी, अध्यक्ष तारा कपकोटी, महामंत्री हेम कपकोटी, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह, दिवान मेहता आदि थे।