{"_id":"593c342c4f1c1bb4248b4586","slug":"31497117740-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन के भीतर शराब की दुकान हटाने के आश्वासन पर चक्काजाम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन के भीतर शराब की दुकान हटाने के आश्वासन पर चक्काजाम स्थगित
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग लाया आंदोलन, 15 दिन में शराब की दुकान हटेगी
बागेश्वर। प्रशासन की ओर से काफलीगैर के मटेला से 15 दिन के भीतर शराब की दुकान हटाने के आश्वासन के बाद महिलाओं ने चक्काजाम और धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया। लोगों ने एक पखवाड़े के भीतर दुकान नहीं हटने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बता दें कि काफलीगैर क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर लंबे समय से महिलाएं आंदोलनरत हैं। शराब की दुकान नहीं हटाने से आंदोलनकारी महिलाओं ने शनिवार को चक्काजाम करने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद काफलीगैर पहुंचे एसडीएम सदर एसएस राणा ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आंदोलनकारी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने 15 दिन के भीतर शराब की दुकान अन्यत्र हटाने का आश्वासन जनता को दिया। शराब की दुकान हटाने का आश्वासन मिलने पर आंदोलनकारियों ने चक्काजाम का निर्णय वापस ले लिया। वार्ता में सीओ वीर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार, झिरौली के थानाध्यक्ष एसपी रायपा, मटेला की ग्राम प्रधान ललिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मटेला भूपाल सिंह रौतेला, छोना के प्रधान मोहन सिंह रौतेला, खरही मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह आदि महिलाएं शामिल थीं।