फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   313 students of the district selected for CM Meritorious Scholarship Examination

Bageshwar News: सीएम मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले के 313 विद्यार्थियों का चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
313 students of the district selected for CM Meritorious Scholarship Examination
बागेश्वर। सीएम मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के 313 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। जूनियर स्तर में बागेश्वर ब्लॉक के 53, गरुड़ ब्लॉक के 71, कपकोट ब्लॉक के 52 और माध्यमिक स्तर में बागेश्वर ब्लॉक के 41, गरुड़ के 49 और कपकोट के 47 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन

सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना राज्य के सरकारी विद्यालय और सरकारी सहायता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में अध्ययन के लिए प्रेरित करने और प्रदेश में छात्रों के विद्यालय छोड़ने की दर को रोकने के उद्देश्य से शुरू की गई है। चयनित विद्यार्थियों को उनके स्तर के अनुसार मासिक छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। जूनियर स्तर कक्षा छह के लिए चयनित विद्यार्थियों को 600 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक, कक्षा सात के विद्यार्थियों को 700 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक और कक्षा आठ के विद्यार्थियों को 800 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर में कक्षा नौ के चयनित अभ्यर्थियों को 900 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक प्रदान की जाएगी। जिले के चयनित अभ्यर्थियों को जल्द योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। जिले में जूनियर स्तर पर गरुड़ ब्लॉक से सर्वाधिक 71 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। बागेश्वर ब्लॉक से 53 अभ्यर्थी चुने गए हैं। कपकोट ब्लॉक से 52 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। माध्यमिक स्तर पर गरुड़ ब्लॉक के 49 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। कपकोट ब्लॉक से 47 मेधावी चुने गए हैं। बागेश्वर ब्लॉक के 41 विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....कोट
सीएम छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले में चयनित अभ्यर्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयार कराने वाले शिक्षकों ने भी सराहनीय कार्य किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को शुभकामनाएं।

.......विनय कुमार, सीईओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed