फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   300 Players wil get CM Scholarship

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 300 खिलाड़ी चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
300 Players wil get CM Scholarship
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित ट्रायल में हिस्सा लेती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के जिला स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न हो गए हैं। बालक और बालिका वर्ग में जिलेभर के 150-150 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेेज खेल मैदान में जिलास्तरीय चयन ट्रायल में सोमवार को तीनों ब्लॉकों और नगरपालिका क्षेत्र की 210 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग में बालिका खिलाड़ियों ने 30 मीटर फ्लाइंग रन, छह गुणा दस रन, मेडिसन बॉल थ्रो, फॉरवर्ड बैंड रीच, 600 मीटर दौड़, स्टेंडिंग ब्रॉड जंप आदि प्रतियोगिताओं में भागीदारी की।
विज्ञापन

चयन ट्रायल में बागेश्वर, कपकोट, गरुड़ ब्लॉक से 60-60 और नगरपालिका क्षेत्र से 30 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल चयन का उद्घाटन और समापन डीएसओ सीएल वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि रविवार को बालक वर्ग का चयन ट्रायल कराया गया था। बालक और बालिका वर्ग के फाइनल ट्रायल के बाद 150 बालक और 150 बालिका खिलाड़ियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बालिका की बिगड़ी तबीयत
बागेश्वर। फाइनल चयन ट्रायल के दौरान तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने प्रतिभागियों को काफी परेशान किया। दूरस्थ गांवों से आए खिलाड़ियों ने पानी, टेंट आदि की समुचित व्यवस्था नहीं होने की बात कही। चयन ट्रायल में भाग लेने आई एक बालिका का स्वास्थ्य बिगड़ गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल लाना पड़ा। हालांकि, इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई लेकिन वह ट्रायल में भाग नहीं ले सकी। खिलाड़ियों को हुई परेशानी को लेकर शिक्षकों और प्रतिभागियों में नाराजगी भी देखी गई।

उदीयमान उन्नयन योजना के जिला स्तरीय चयन ट्रायल के लिए पानी, मेडिकल टीम आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। एक बालिका को अचानक हल्का चक्कर आया था। जिसे मेडिकल जांच के बाद एहतियातन अस्पताल भेजा गया, अब वह पूरी तरह ठीक है।
सीएल वर्मा, डीएसओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed