फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   30 Bed in Kapkot Hospital

जल्द 30 बेड का हो जाएगा कपकोट अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
30 Bed in Kapkot Hospital
कपकोट में बना नया अस्पताल भवन। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दीपावली तक कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की क्षमता 30 बेड होने की उम्मीद है। पहले से अस्पताल में 10 बेड की सुविधा है। 20 बेड सुविधा वाले अस्पताल भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण एजेंसियों का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया और से अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य शुरूकिया गया। अतिरिक्त बेड के संचालन के लिए दो मंजिले भवन में दो बड़े हाल का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई रमेश चंद्रा ने बताया कि प्री फ्रैबिकेटेड विधि से भवन का निर्माण किया गया है। इसकी लागत 53 लाख रुपये है। पेंट और लाइटिंग का कार्य पूरा हो चुका है, फर्श का निर्माण चल रहा है। बताया कि सबकुछ योजना के अनुसार चला तो दीपावली में इसका शुभारंभ होगा। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. जीतेश कुमार का कहना है कि इस साल के अंत तक अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed