फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   3 people murder a 24 year old man

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 27 Mar 2019 12:28 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 27 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
3 people murder a 24 year old man
खिलाफ सिंह का फाइल फोटो

परिवार की एक नाबालिग लड़की से युवक के प्रेम प्रसंग से बौखलाए मामा-भांजे समेत तीन लोगों ने युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को सात किलोमीटर दूर खलीधार के जंगल में दफना दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कपकोट तहसील के अंतर्गत ग्राम कर्मी के तोक लोरा निवासी खिलाफ सिंह कर्म्याल (24) पुत्र भवान सिंह कर्म्याल रविवार शाम घर से निकला था। सोमवार शाम तक घर नहीं लौटेने पर चिंतित परिजनों ने कपकोट पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी ढूंढ खोज की। मंगलवार सुबह गांव के ही कुछ लोग जंगल में खोज करने के लिए निकले तो रास्ते में उन्हें खून के छींटे दिखाई दिए। इस पर परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के संदेह जताने पर हरीश सिंह, ललित सिंह और हरीश के मामा चंदन सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर उन्होंने चाकू से गोदकर खिलाफ सिंह की हत्या करने और शव को अल्टो कार में रखकर सात किमी दूर खलीधार के जंगल में दफनाने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में एक गड्ढे से खिलाफ सिंह का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, गेंठी, संबल, रस्सी और अल्टो कार भी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों के परिवार की एक लड़की से खिलाफ सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों के लाख कहने पर भी उनका मिलना जारी  रहा। इसी के चलते आरोपियों ने खिलाफ सिंह की हत्या कर दी। 


बागेश्वर डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था मृतक
कर्मी के लोरा तोक निवासी खिलाफ सिंह बागेश्वर डिग्री कालेज में बीए का छात्र था। वह बागेश्वर में अपने जीजा शेर सिंह के साथ रहता था। होली की छुट्टियों में वह गांव गया हुआ था। उसकी हत्या से कॉलेज के साथी बेहद दुखी हैं। दोस्त बताते हैं खिलाफ ने होली के दिन सबको होली की शुभकामना देते हुए जल्द वापस लौटने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed