{"_id":"61fc242e7c3dc56721599a3a","slug":"297-postal-ballot-castes-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4527056185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में पोस्टल बैलेट से 297 मत पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में पोस्टल बैलेट से 297 मत पड़े
विज्ञापन
बागेश्वर के कमेड़ीदेवी में फ्लैग मार्च करते पुलिस कर्मी और आईटीबीपी के जवान। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू हो गया है। पहले दिन 297 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले की बागेश्वर सीट में 814 दिव्यांग और 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग वोटर हैं। पहले दिन विधानसभा क्षेत्र में 190 लोगों को घर-घर जाकर मतदान कराने का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष 178 ने मतदान किया। आरओ हर गिरि ने बताया कि पंजीकृत मतदाताओं में एक की मौत हो गई थी, जबकि 11 मतदाता घर पर नहीं थे। छूट गए मतदाताओं को छह फरवरी को घर पर जाकर मतदान कराया जाएगा। वहीं, कपकोट के आरओ पारितोष वर्मा ने बताया कि इस सीट पर 443 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने के लिए पंजीकरण कराया था। पहले दिन 124 मतदाताओं को मतदान कराने का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष 119 ने मतदान किया है। छूट गए मतदाता रिजर्व दिवस पर मतदान करेंगे।
कार्मिकों का प्रशिक्षण जारी
बागेश्वर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को कपकोट सीट के 288 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कार्मिको में 144 पीठासीन अधिकारी शामिल थे।
सीडीओ डीडी पंत की उपस्थिति में स्थानीय डिग्री कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ ने कार्मिकों को चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। वहां पर एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलडिया, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/परियोजना निदेशक संजय सिंह, ट्रेनर दीप जोशी, डॉ. केवलानंद कांडपाल, डॉ. राजीव जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
कांडा पड़ाव और कमेड़ीदेवी में फ्लैग मार्च
बागेश्वर। कांडा पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने कांडा पड़ाव, कमेड़ीदेवी और सिमकूना में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों को बिना किसी प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने क्षेत्र में चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के वितरण और अवैध बिक्री होने पर पुलिस-प्रशासन को सूचित करने की अपील की।