फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   263 people arrived at the camp to passport

शिविर में पासपोर्ट बनाने पहुंचे 263 लोग

Sun, 20 Mar 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 20 Mar 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
263 people arrived at the camp to passport
पासपोर्ट शिविर - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। जनता की सुविधा के लिए बागेश्वर में आयोजित दो दिनी पासपोर्ट शिविर संपन्न हो गया। तहसील में आयोजित इस शिविर में अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के 263 लोग पासपोर्ट बनाने के लिए पहुंचे। पासपोर्ट विभाग की ओर से सभी आवेदकों के बायोमेट्रिक डाटा लिए गए। पासपोर्ट विभाग गहन जांच के बाद आवेदकों को डाक से पासपोर्ट भेजेगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि पहाड़ के दूरस्थ जनपदों से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसको देखते हुए पासपोर्ट विभाग सभी जिला मुख्यालयों में पासपोर्ट शिविर आयोजित कर रहा है। बागेश्वर में शनिवार और रविवार को शिविर लगाया गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि शिविर के पहले दिन ऑनलाइन आवेदन करने वाले 150 लोग रजिस्टर्ड थे। इनमें से 138 आवेदक डाक्यूमेंट्स के साथ शिविर में पहुंचे। रविवार को 135 में से 125 आवेदक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी आवेदकों के फिंगर प्रिंट सहित अन्य बायोमेट्रिक डाक्यूमेंट जमा कर लिए गए हैं। इन डाक्यूूमेंट की देहरादून में जांच होगी। उसके बाद आवेदकों को डाक से पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। पासपोर्ट शिविर में टीसीएस कंपनी के आकाशदीप सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग दिया। इस मौके पर दौरान फिंचाराम चौहान भी मौजूद रहे। 


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाली जनता की सुविधा को देखते हुए इस तरह से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हर माह शिविर आयोजित करने के प्रयास हो रहे हैं। इससे पहले पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी पासपोर्ट शिविर लगाकर जनता को सुविधा दी गई। कुमांऊ के छह जिलों में कैंप लगाए जा चुके हैं। बताया कि अब प्रदेश के रुद्रप्रयाग या उत्तरकाशी में पासपोर्ट शिविर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed