फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   26 complaints registered in jan sunwai diwas

जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं

Mon, 01 Jul 2019 10:32 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 01 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
26 complaints registered in jan sunwai diwas
बागेश्वर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई दिवस में मौजूद डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : अमर उजाला

डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 26 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान बयालीसेरा निवासी नंदन सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग ने नौकरी देने के नाम पर कृषि भूमि मांगी थी लेकिन अभी तक नौकरी नहीं दी है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का एक हफ्ते में निस्तारण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जन सुनवाई में चंदन सिंह निवासी मंडलसेरा ने कहा कि सूर्योदय स्वरोजगार योजना में 2017 में सौर ऊर्जा संयंत्र आवास की छत पर लगवाया मगर इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सुनील कुमार मिश्रा निवासी नायलमापी ने बताया कि दाणोंछीना से बिहरगांव तक सड़क निर्माण में ग्रामीणों की जमीन ली गयी लेकिन आज तक मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया। साथ ही शौचालय नहीं होने की भी शिकायत की। 
विज्ञापन


जन संघर्ष समिति कठपुडियाछीना ने शिकायत की कि ग्राम पंचायत वेदीबगण व सैंज क्षेत्र रीठागाड़ में अधिकांश जनसंख्या खेती बाड़ी करती है लेकिन कई सालों से सिंचाई की गूलें ध्वस्त हैं। इससे पलायन बढ़ रहा है। सुकराड़ी के ग्रामीणों ने मंदिर के समीप स्थित चीड़ के सूखे पेड़ को कटवाने की मांग की। गोविंद सिंह राणा निवासी अयारतोली ने शिकायत करते हुए बताया कि 2015 में पेयजल निगम ने गांव में नलकूप बनाया था लेकिन छह माह में ही रिसाव होने से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटीगाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि भेरुचौबट्टा के तोक घटीगाड़ में 20 परिवार रहते हैं, जिनके खेतों को पानी देने वाली नहरें क्षतिग्रस्त हैं। डीएम रंजना ने सभी अधिकारियों को जन सुनवाई की शिकायतों का एक हफ्ते में निस्तारण कर इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed