{"_id":"628a82b123124d07cd0cbd92","slug":"259-youth-passed-physical-test-bageshwar-news-hld4634936166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में 259 युवाओं ने पास की शारीरिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में 259 युवाओं ने पास की शारीरिक परीक्षा
विज्ञापन
बागेश्वर के पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती के लिए जोर आजमाइश करते युवा। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुलिस लाइन में आरक्षी पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। रविवार को पंजीकृत 400 में से 279 युवाओं ने भागीदारी की। परीक्षा में 259 अभ्यर्थी सफल रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 20 युवा असफल रहे, जबकि 121 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बारिश के बीच भी युवाओं का जोश बना रहा।
रविवार को भी अन्य दिनों की तहर पुलिस लाइन में सुबह पांच बजे से युवाओं का आना शुरू हो गया था। छह बजे तक सभी अभ्यर्थी मैदान में पहुंच गए। पुलिस कर्मचारियों ने युवाओं के प्रवेशपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्र जांच की। जिसके बाद युवाओं से शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बॉल थ्रो, रस्सी कूद आदि कराई गई। दोपहर बाद बारिश ने कुछ परेशानी बढ़ाई, लेकिन युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ शारीरिक परीक्षा दी।
इधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वह भर्ती प्रक्रिया अच्छी तरह से चल रही है। वह स्वयं भी परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। इस मौके पर सीओ शिवराज सिंह राणा, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, भर्ती प्रभारी सोहेल अनवर शम्सी, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।