फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   257 Youths Passed Physical Test

257 युवाओं ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
257 Youths Passed Physical Test
बागेश्वर पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा देते अभ्यर्थी। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
257 युवाओं ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
विज्ञापन

बागेश्वर। पुलिस लाइन में आरक्षी पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। शनिवार को पंजीकृत 400 में से 290 युवाओं ने भागीदारी की। 257 ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की, जबकि 33 युवा असफल रहे। वहीं 110 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए सुबह से ही पुलिस लाइन में युवाओं का आना शुरु हो रहा है। लंबे समय बाद हो रही भर्ती के लिए युवाओं में काफी उत्साह है। गर्मी के बावजूद युवा पूरे जोश के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में भागीदारी कर रहे हैं। प्रवेशपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचने के बाद युवाओं से शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बॉल थ्रो, रस्सी कूद आदि कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वह भर्ती प्रक्रिया पर स्वयं नजर रख रहे हैं। भर्ती में शामिल हो रहे युवाओं ने अच्छी तैयारी की है। जिसका परिणाम शारीरिक परीक्षा में दिख भी रहा है। भर्ती परीक्षा में सीओ शिवराज सिंह राणा, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, भर्ती प्रभारी सोहेल अनवर शम्शी, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed