फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   25 old went Gangotri Dham

25 बुजुर्ग गए गंगोत्री धाम के दर्शन को

Mon, 25 May 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर Updated Mon, 25 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
25 old went Gangotri Dham

मेरे बुजुर्ग-मेरे तीर्थ योजना में जिले के 25 बुजुर्गों का दल रविवार की सुबह गंगोत्री धाम के दर्शन को बस से रवाना हो गया है। विधायक चंदन राम दास ने इस दल को हरी झंडी दिखाई। इस दल में बागेश्वर से नौ जबकि गरुड़ ब्लाक से 16 बुजुर्ग यात्री शामिल हैं।

विज्ञापन



तहसील प्रांगण में विधायक दास ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि यात्रा निशुल्क है। यात्रियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है। पर्यटन अधिकारी राजेंद्र सिंह ऐरी ने बताया कि केएमवीएन से विनोद तिवारी को बुजुर्गों की देखरेख के लिए बतौर गाइड भेजा गया है।
विज्ञापन


 26 मई को गंगोत्रीधाम के दर्शन करके उत्तरकाशी में विश्राम होगा। दूसरे दिन का रात्रि विश्राम श्रीनगर में होगा। यात्री 28 मई को जिला मुख्यालय लौट आएंगे। वहां जिला विकास अधिकारी और यात्रा के नोडल अधिकारी डा. महेश कुमार, तहसीलदार पीएस मेहरा, गौरव दास आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed