फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   25% of the royalties to be given in trust

न्यास में देनी होगी रॉयल्टी की 25 प्रतिशत धनराशि

Sun, 03 Dec 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sun, 03 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के प्रबंधन समिति के गठन को लेकर सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड जिला खनिज फाउंडेशन न्यास नियमावली के तहत न्यास में एक शासी परिषद और प्रबंधन समिति के गठन पर चर्चा की गई। बताया गया कि इसके तहत सभी उपखनिज पट्टाधारकों को रॉयल्टी की 25 प्रतिशत धनराशि खनिज फाउंडेशन न्यास में अंशदान के रूप में देनी होगी। 

विज्ञापन


बैठक में जनपद के अन्य अधिकारियों सहित उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण द्वारा जनपद के लिए नामित अधिकारी, जिलाधिकारी द्वारा नामित जनपद के खनन प्रभावित क्षेत्र के विकास कार्य से संबंधित दो गणमान्य व्यक्ति, खनन प्रभावित ग्राम के ग्राम प्रधान को भी सदस्य नामित किए जाने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला फाउंडेशन न्यास का नियमानुसार पंजीकरण कर लिया गया है।
विज्ञापन


नियमावली के अनुसार सभी उपखनिज पट्टाधारक रायल्टी की 25 प्रतिशत धनराशि इस कोष में जमा करेंगे। न्यास में उपलब्ध निधि से पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, वयोवृद्घ एवं निशक्त लोगों का कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता, सिंचाई, ऊर्जा आदि विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों को खनन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर योजनाओं के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम एसएस राणा, खान अधिकारी रवींद्र नेगी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed