{"_id":"60c101448ebc3e11eb63d94e","slug":"25-lakh-fine-for-irregularities-in-channelization-bageshwar-news-hld427160636","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनलाइजेशन में अनियमितता पर 25 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनलाइजेशन में अनियमितता पर 25 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई ने नदियों के चैनलाइजेशन के काम में बड़ी धांधली पकड़ी। संयुक्त टीम ने तीन अनुबंधकर्ताओं पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
उपनिदेशक खान/भूवैज्ञानिक लेखराज ने बताया कि नदियों के चैनलाइजेशन के काम का तहसीलदार कपकोट और सिंचाई खंड कपकोट के एई के साथ संयुक्त निरीक्षण किया था। संतोष तिवारी पुत्र घनानंद तिवारी के बमसेरा कन्यूटी लॉट की जांच में पता चला कि चैनलाइजेशन के लिए आवंटित स्थल से नहीं, बल्कि किसी अन्य स्थान से मलबा उठाया है। 5700 टन आरबीएम में से 1850 टन आरबीएम अन्यत्र से उठाया गया है। तिवारी पर दो लाख रुपये का अर्थदंड और खनिज की रॉयल्टी का 5 गुना 6 लाख 47 हजार 500 रुपये (कुल आठ लाख 47 हजार 500 रुपये) की वसूली की जाएगी।
इधर, टीम ने चीराबगड़ बमसेरा में रमेश चंद्र सिंह के आवंटित लॉट से भी गड़बड़ी पकड़ी। उस पर 8 लाख 73 हजार 700 का जुर्माना लगाया है। असों पनीरागूंठ में मोहन सिंह परिहार को मलबा उठान, चुकान का करना था। इस काम में भी अनियमितता मिली। मोहन सिंह पर 8 लाख 12 हजार 150 रुपये का अर्थदंड लगाया। बताया कि जुर्माना वसूलने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।