फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   25 complaints related to electricity, road, education were recorded

बिजली, सड़क, शिक्षा से संबंधित 25 शिकायतें दर्ज हुईं

Wed, 20 Dec 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 20 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
25 complaints related to electricity, road, education were recorded
बहुउद्देश्यीय शिविर में फरियाद सुनते विधायक व अधिकारी। - फोटो : amar ujala

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए नुमाइशखेत मैदान आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में विद्युत, सड़क, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 25 शिकायतें दर्ज हुईं। सीडीओ ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।

विज्ञापन


शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था के छह, विधवा के चार, विकलांग आठ, परित्याक्ता का एक, किसान पेंशन का एक सहित कुल 20 आवेदन पत्र पेंशन के लिए भरे गए। कृषि विभाग की ओर से 28 लोगों को कृषि यंत्र दिए गए। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 60 परिवार रजिस्ट्रार के नकल जारी किए गए। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 16 पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। श्रम विभाग ने सात लोगों का पंजीकरण किया। आयुर्वेदिक विभाग ने 61 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा बांटी। पशुपालन विभाग ने 40 पशुओं के लिए पशुपालकों को दवा दी। चिकित्सा विभाग द्वारा 25 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उद्यान विभाग ने सात किसानों को कृषि यंत्र दिए। राजस्व विभाग द्वारा चार आयु प्रमाण पत्र बनाए गए। 
विज्ञापन


वहीं क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने बताया कि बागेश्वर में खुले ट्रामा सेंटर में शीघ्र सभी तरह की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आगामी 30 दिसंबर को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र की तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर रेखा खेतवाल, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीएफओ आरके सिंह, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, एसीएमओ डॉ. जेसी मंडल आदि अधिकारी थे। शिविर का संचालन समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed