{"_id":"5c3e18c0bdec227384429dd3","slug":"25-5-lakhs-given-for-the-development-of-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास के दिए 25.50 लाख रुपये दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के विकास के दिए 25.50 लाख रुपये दिए
Tue, 15 Jan 2019 11:00 PM IST
Almora desk
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: Almora desk
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
विधायक बलवंत भौर्याल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक बलवंत भौर्याल ने अपनी निधि से 20 गांवों के निर्माण के लिए 25.50 लाख रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्लाक कार्यालय से योजनाओं का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विधायक भौर्याल ने खर्कूकानातोली के बासानी गधेरे में पैदल पुलिया के निर्माण के लिए एक लाख, सुरकाली गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 2.50 लाख, धरमघर में रामलीला मंच, सूपी में जन मिलन केंद्र के निर्माण को दो- दो लाख, रैथल में सार्वजनिक स्थल विकास एक लाख, काफलीकमेड़ा में सार्वजनिक टिन शेड निर्माण एक लाख, गांसी में नंदा देवी मंदिर के समीप स्थल विकास एक लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल कपकोट में फील्ड निर्माण डेढ़ लाख, पंचायत घर बैड़ा मझेड़ा की चहारदीवारी, गेट निर्माण एक लाख, नरगड़ा में सार्वजनिक स्थल विकास, बाफिलागांव के अनुसूचित जाति बस्ती घाड़ी गधेरे में पुलिया निर्माण को एक-एक लाख, प्राइमरी स्कूल धूरा किरोली में टिन शेड निर्माण दो लाख, राजपुत्र विद्या मंदिर कपकोट की छत के निर्माण के लिए डेढ़ लाख दिए हैं।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति बस्ती उडियार में पेयजल लाइन के निर्माण के लिए एक लाख, सिमगड़ी चाय बागान से मूल नारायण मंदिर परिसर तक पीने के पानी की लाइन के निर्माण को एक लाख, उत्तरौड़ा गांव के पातल पाली में गूल निर्माण के लिए एक लाख, पातल मुख्य मार्ग से सड़क की ओर, पपोली चक्की से लुमरी, बास्ती के द्वारी सड़क से कसनौला और काफली भैंसियाकट्टा की ओर से सीसी मार्ग के निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये मंजूर किए हैं।